
Senior Citizens के लिए Best Religious Tour Packages
Aug 28, 2026 • 6 min read
बुजुर्गों के साथ यात्रा एक सेवा है — और योजना ही उसे सफल बनाती है। हमारे senior-citizen special पैकेजों का नियम है: दिन की यात्रा सामान्य प्लान से 30-40% छोटी, हर 90-120 मिनट पर rest halt, और जहाँ possible हो rope रस्ते (ropeway) या vehicle-to-gate access।
सबसे सुविधाजनक यात्राएँ: खाटू श्याम (2 घंटे, same-day), अजमेर-पुष्कर (मंदिर + ropeway), हरिद्वार-ऋषिकेश (घाटों तक गाड़ी पहुँचती है), प्रयागराज (नाव से संगम — चलना लगभग नहीं), और काशी (corridor ने पहुँच आसान कर दी है)। थोड़ी मेहनत वाली लेकिन संभव: वैष्णो देवी (palki/pony से), अयोध्या, उज्जैन।
Vehicle का नियम: Innova Crysta या Ertiga — अंदर घुसना आसान, सस्पेंशन नरम। होटल में ground floor या lift, bathroom में handle — हम ये सब booking से पहले चेक करते हैं। ड्राइवर के पास first-aid और रास्ते के hospital की जानकारी होती है। पूरी यात्रा में हमारी टीम WhatsApp पर उपलब्ध रहती है — बच्चे city में रहें, अभिभावक यात्रा पर जाएँ, हम दोनों को खुश रखते हैं।